बीलिस में नामांकन के लिए आवेदन कल से
दरभंगा, मई 23 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्थित पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान में लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस (बी.लिस) में सत्र 2026-27 में नामांकन की सूचना जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नामांकन के लिए ऑफलाइन आवेदन 25 मई से 13 जून तक जमा कर सकते हैं। नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। आवेदन पत्र संस्थान से एक हजार रुपये शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकता है। दो पालियों में कुल 500 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार प्रथम मेधा सूची से नामांकन 22 जून से चार जुलाई तक लिया जाएगा। सीट रिक्त रहने की स्थिति में दूसरी मेधा सूची से नामांकन छह से 14 जुलाई तक, जबकि तृतीय मेधा सूची से नामांकन 16 से 18 जुलाई तक लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.