हमीरपुर, जनवरी 5 -- सरीला। सर्दी से गोवंशों को बचाने की तमाम कोशिशें जमीनी स्तर पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। ब्लॉक की ग्राम पंचायत बीलपुर की गोशाला में सर्दी से कई गोवंशों की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में न तो पर्याप्त भूसा उपलब्ध कराया गया और न ही सर्दी से बचाव के कोई पुख्ता इंतजाम किए गए। कागजों में व्यवस्थाएं पूरी दर्शाई गईं हैं, लेकिन हकीकत में गोवंश खुले में सर्दी से तड़पते रहे हैं। कई दिनों से लापरवाही के चलते कमजोर और बीमार गोवंशों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर लापरवाही व उदासीनता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। गोशाला की बदहाल स्थिति ने शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। ग्रामीणों ने मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.