पिथौरागढ़, जनवरी 28 -- पिथौरागढ़। थल के मड़-भट्टी व हाल पवन विहार कलोनी निवासी बीरेंद्र सिंह रौतेला एसबीआई में पीओ बन गए है। बैंक की ओर से अहमदाबाद सर्किल में बीरेंद्र को तैनाती दी है। वीरेंद्र ने न्यू बीरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अध्ययन करने के बाद एलएसएम पीजी कॉलेज में गणित विषय में स्नातक और परास्नातक किया। गणित में बेहतरीन अंक हासिल करने पर उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। पूर्व में वीरेंद्र सीडीएस की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता ललिता रौतेला,पिता सूबेदार मेजर रिटायर बहादुर सिंह रौतेला,बहन भावना रौतेला को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.