जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- बीरराजपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य पूरा होने के बाद यह चक्रधरपुर मंडल के महत्वपूर्ण माल ढुलाई एवं परिचालन केंद्र के रूप में विकसित होगा। मंडल के पांचवें गुड्स कोचिंग टर्मिनल (जीसीटी) के कमीशनिंग से यहां माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी और लोडिंग-अनलोडिंग के नए अवसर मिलेंगे। बीरराजपुर में पहले से माल ढुलाई गतिविधियां जारी हैं। मई में 33, जून में 34, जुलाई में 30, अगस्त में 42 और 25 सितंबर तक 29 रेक अनलोड किए गए। यहां मुख्य रूप से कोयला, लौह अयस्क और पेलेट की अनलोडिंग हो रही है। जल्द ही फ्लाई ऐश की लोडिंग समेत नए माल यातायात के जुड़ने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बिरराजपुर स्टेशन बनेगा मंडल का पांचवां गुड्स टर्मिनल एनआई कार्य के तहत यार्ड लाइनों में बदलाव से परिचालन क्षमता और लचीलापन बढ़ेगा। डाउ...