बीरभूम की टीम ने खारूटोला की टीम को हराया
पाकुड़, जून 28 -- महेशपुर, एक संवाददाता। रद्दीपुर ओपी के सुंदरपहाड़ी खेल मैदान में रविवार को मजदूर संघ के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का शुभारंभ किया गया। खेल का उद्घाटन मैच खारूटोला चाय चंपा क्लब बनाम बंगाल के कंपनी टीम बीरभूम के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहद आक्रामक और रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें कंपनी टीम बीरभूम ने खारूटोला चाय चंपा क्लब को हराकर उद्घाटन मैच में विजय प्राप्त की। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए आसपास के इलाकों से काफी संख्या में खेल प्रेमी सुंदरपहाड़ी मैदान पहुंचे थे, जिससे पूरा खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। स्थानीय खेल समिति द्वारा मैच के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समिति के चुंडा हेम्ब्रम ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.