भागलपुर, अप्रैल 26 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के राम दरबार मंदिर बीरबन्ना में शनिवार की दोपहर पूर्णाहुति के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा पूजन अयोध्या धाम से आए आचार्य पंडित चंद्रशेखर मिश्र और उनके चार सहयोगी ब्राह्मणों की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में एंटी करप्शन टीम द्वारा नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान समारोह विधायक ईं कुमार शैलेन्द्र की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेन्द्र मंडल और संचालन गुड्डी मंडल ने किया। यह भी पढ़ें- ओम साईं राम मंदिर का 13वां स्थापना दिवस मना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...