बीरपुर में फुटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
देहरादून, सितम्बर 22 -- देहरादून। केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में चार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एर्नाकुलम ने आगरा को एकतरफा मुकाबले में 11-0 से हराया। एर्नाकुलम की आत्मीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले छह गोल दागे और पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरे मुकाबले में बैंगलोर ने दिल्ली को 1-0 से शिकस्त दी। बैंगलोर की ओर से जेशनीता ने निर्णायक गोल किया। तीसरे मुकाबले में देहरादून और मुंबई की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्राचार्य बसंती खम्पा ने मुकाबलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.