बस्ती, जून 19 -- बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। छावनी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र बीरपुर खरहरा से जुड़े सेवरा लाला और डुहवा फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल रहने से करीब 5000 की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उपकेंद्र पर दोनों फीडरों की इनकमिंग सप्लाई का केबल बॉक्स गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ओवरलोड के कारण जल गया, जिससे सेवरा लाला, नोहरिक पुरवा, जितियापुर, खेसुआ, सिरौली बाबू, सिरौली वैश्य, डुहवा और दावरपारा समेत आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। यह भी पढ़ें- ओवरलोड के चलते बिजलीघर में धमाका, कई क्षेत्रों की आपूर्ति ठप खराबी की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए, लेकिन तकनीकी समस्या गंभीर ह...