अररिया, अप्रैल 23 -- भरगामा, एक संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में कि गई छापेमारी में बीरनगर छर्रापट्टी में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। बताया गया कि छापेमारी के दौरान गिरोह संचालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की। इसमें आधार कार्ड बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण, प्रिंटर, कंप्यूटर सिस्टम, लैमिनेशन मशीन,तैयार फर्जी आधार कार्ड सहित कई जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। बरामद सामानों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीरनगर छर्रा पट्टी में लंबे समय से अवैध तरीके से फर्जी आधार कार्ड तैयार कर लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा था। इस कार्य के लिए मोटी रकम वसूली जाती थी। मामले की गंभीरता को देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.