घाटशिला, फरवरी 22 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनबनी पंचायत अंतर्गत बीरग्राम में दोल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन एक मार्च से किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण तैयारी में जुट गए हैं। वही इसको लेकर इस कमिटी के अध्यक्ष चैतन्य दास ने कहा कि दोल पूर्णिमा के अवसर पर 93 वी सार्वजनिक श्री श्री नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वही प्रथम दिन एक मार्च रविवार को गन्धा दिवस है जबकि दो मार्च से नामारंभ के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। बता दें कि इस जगह पर प्रति वर्ष दोल पूर्णिमा के अवसर पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है जिसके देखने के लिए जमशेदपुर समेत आसपास के कई गांव से श्रद्धालु पहुंचते हैं। वही इस मौके पर कमिटी के सदस्यों के द्वारा महाभोग का भी वितरण किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.