बीरगंज से आए 18 श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ मंदिर में की पूजा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के बीरगंज से शनिवार को 18 श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का दर्शन पूजन कर जयकारे लगाए। उसके बाद वे मुजफ्फरपुर जंक्शन रवाना हुए। बीरगंज के चिरंजीवी मिश्रा ने बताया कि हमलोग नेपाल से साथ आए हैं और पहले बाबा गरीबनाथ जी का दर्शन कर रात को भागलपुर इंटरसिटी से सुल्तानगंज रवाना होंगे। रविवार को वहां से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जाएंगे। मौके पर अनिल चौरसिया, महंत प्रसाद कुशवाहा, चंदन चौरसिया, उमेश साह, शिव वचन ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.