रामपुर, मार्च 13 -- राष्ट्रीय हिंदू जागृति मंच की ओर से बच्चों को बीयर जैसे स्वाद का आदी बनाने वाली ड्रिंक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के संबंध में सहायक आयुक्त खाघ को शुक्रवार को सौपा ज्ञापन। ज्ञापन में उन्होने उक्त ड्रिंक की तत्काल जांच कराई जाए और उसका स्वाद बीयर जैसा क्यों है पता करें। साथ ही अगर यह बच्चों को मादक पेयों के स्वाद से परिचित कराने की रणनीति है, तो उसकी बिक्री बाधित की जाए। और संबंधित कंपनी के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि इस विषय में शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो राष्ट्रीय हिंदू जागृति मंच जनहित में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.