इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक टी स्टॉल पर बीयर लाने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। आधा दर्जन युवकों ने उसे और उसके साथी को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। मोहल्ला मुफ्ती टोला निवासी मोहम्मद सूफियान पेशे से फोटोग्राफर है। वह रविवार देर रात करीब 12 बजे एक शादी समारोह की शूटिंग कर अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। रास्ते में वह रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक टी स्टॉल पर चाय पीने के लिए रुके। आरोप है कि उसी दौरान वहां पहले से बैठे कुछ युवकों ने उनसे बीयर लाने को कहा। सूफियान के मना करने पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते एक युवक ने सूफियान के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर अन्य लोग भी उसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.