अररिया, जनवरी 22 -- अररिया, विधि संवाददाता। 74.5 लीटर बीयर बरामदगी का मामला प्रमाणित होने पर न्यायमंडल अररिया के एक्सक्लूसिव एक्ससाइज कोर्ट 01 शेफाली नारायण ने एक तस्कर को छह वर्ष की सजा सुनाई है। आरोपी को कारावास की सजा के अलावा एक लाख रुपया जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर छह माह का साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। यह सजा उत्पाद स्पेशल 2327/2025 (जोकीहाट थाना कांड संख्या 224/2025 दिनांक नौ जुलाई 2025) में दिया गया है। जानकारी देते हुए उत्पाद न्यायालय 01 में प्रतिनियुक्त स्पेशल पीपी संजय मिश्रा ने बताया कि सजा पाने वाला पूर्णिया जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलोरी गांव का रहने वाला मनोज सरकार पिता माणिक सरकार हैं। बताया गया कि 74.5 लीटर बीयर प्रदर्श किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.