नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली, व.सं.। उत्तम नगर में बीयर के लिए रुपये नहीं देने पर घर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और ब्लेड से वार किया। शोर सुनकर पहुंचे पिता को भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित अंकित कुमार ने बताया कि 3 अप्रैल रात घटना हुई। हमलावरों में सोनू और तनिष्क शामिल हैं। सूचना पर पुलिस ने घायलों को डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...