हल्द्वानी, मई 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। बीयरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कैंप के दौरान बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, फैब्रिक पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, वेस्टर्न एवं पंजाबी डांस, योग, क्रिकेट, स्केटिंग, रोबोटिक ट्रेनिंग, पब्लिक स्पीकिंग, स्पोकन इंग्लिश और टैलेंट शो जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने पंजाबी डांस, क्लासिकल डांस और समूह गीत से सभी का मन मोह लिया। वहीं गोरिल्ला डांस और मजेदार गेम्स आकर्षण का केंद्र रहे। यहां प्रधानाचार्या मीना सती, उपप्रधानाचार्य एचएस बब्बर, एडमिनिस्ट्रेटर निशा सिंह, सलाहकार के दत्त, एचओडी अनीता बिष्ट आदि रहे। यह भी पढ़ें- शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के समर कैंप में रोबोटिक्स का क्रेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...