बीयरशिबा स्कूल में भारत स्काउट और गाइड शिविर का आयोजन
हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी। बीयरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट और गाइड की ओर से विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बीयरशिबा, गुरुतेग बहादुर और क्वीन्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप संयोजिका व प्रधानाचार्या मीना सती ने स्काउट गाइड को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान नैनीताल जिले के भारत स्काउट-गाइड संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र साह, जिला सचिव आरएस जीना ,जिला संगठन चंद्र लाल, जिला संगठन गाइड सीमा सेन, जिला स्काउट मास्टर कमलेश सती, हल्द्वानी नगर सचिव उमेश तिवारी और ब्लॉक सचिव भुवन सूंठा की उपस्थिति में बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। यहां उप-प्रधानाचार्य एचएस बब्बर, प्रशासिका निशा सिंह उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- किशनगंज : स्काउट गाइड कैंप के आयोजन को लेकर टेढ़ागाछ पहुंचे जिला आयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.