बागेश्वर, मई 7 -- गरुड़, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गरुड़ क्षेत्र में वृहद स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। यह अभियान अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिला अधिकारी बागेश्वर के निर्देशों के अनुपालन में संचालित किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रकाश फुलारा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने किया। टीम ने गरुड़ के रिटेल प्रतिष्ठानों और मदिरा के ठेकों में व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनस्वास्थ्य और आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आइसक्रीम के चार, बीयर का एक तथा अंग्रेजी रम का एक समेत कुल छह नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। कार्रवाई के तहत एक डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा मौके पर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर खाद्य सुरक्षा...