पलामू, जनवरी 2 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले विश्रामपुर नगर परिषद के बी-मोड़ स्थित खेल मैदान मे शुक्रवार को 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन बजरंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में किया गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी गोपाल राम ने किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला अफजायी किया। गोपाल राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है संसाधन व उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा कर उन्हें मंजिल तक पहुंचाने की। उद्घाटन मैच उंटारी रोड प्रखंड के डेवडर क्रिकेट टीम व विश्रामपुर प्रखंड के कुंडी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। कुंडी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुये डेवडर की टीम को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.