बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक ने बीमा क्लेम की रकम के लिए अपनी भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी देवर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका आरती देवी (35) के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हाल ही में आरती को उस हादसे का बीमा क्लेम मिला था। आरोपी देवर दिनेश यादव उस रकम में हिस्सा मांग रहा था, जिसे आरती ने देने से इनकार कर दिया था। जमीन के बंटवारे को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गुरुवार देर रात आरती किसी रिश्तेदार के यहां जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी दिनेश वहां पहुंचा और रकम को लेकर विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर दिनेश ने आरती के ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.