बेगुसराय, फरवरी 26 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमित व्यक्ति के परिजन को दो लाख रुपए का चेक दिया गया। बिहार ग्रामीण बैंक खोदावंदपुर के द्वारा यह चेक गुरुवार को दिया गया। जानकारी देते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि फफौत पंचायत के मालपुर गांव निवासी व मृतक रामकुमार के परिजन बिनोद कुमार को इस राशि का चेक दिया गया। मौके पर बैंककर्मी सतीश कुमार, अनिल कुमार, बीसीए संचालक कैलाश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.