कटिहार, सितम्बर 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फसल पर मौसम की मार और खेती के लिए पूंजी की जरूरत के बीच कटिहार के किसानों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। जिले में अब पंचायतवार किसानों का सर्वे कराया जाएगा, ताकि रबी 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू होने से पहले पात्र किसानों की पहचान की जा सके। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से अब तक नहीं जुड़ सके किसानों के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। अगले दो महीने तक चलने वाले अभियान में बैंकों के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक किसानों को केसीसी के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव सह मुख्य नोडल पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की सफ...