कुशीनगर, दिसम्बर 5 -- कुशीनगर। सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को अब बीमा सखी बनाएगी, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी। सुकरौली ब्लॉक में दर्जनों समूहों से जुड़ी महिलाएं अब इस बीमा सखी योजना से जुड़ कर लाभान्वित होगी। सुकरौली ब्लॉक के 66 ग्राम पंचायतों में कुल 1047 राष्ट्रीय आजीविका मिशन का समूह पंजीकृत है। बीडीओ सुकरौली ऊषा पाल ने बताया कि सरकार उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्धेश्य से बीमा सखी बनाने जा रही है। सरकार द्वारा प्रत्येक बीमा सखी महिला को सरकार द्वारा 6 हजार रूपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इसके अलवा प्रत्येक बीमा पालसी पर बीमा कम्पनी द्वारा रिर्धारित कमीशन दी जायेगी। सभी बीमा सखी को प्रत्येक माह एक लाख रूपये का ब...