पूर्णिया, अगस्त 8 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बचत खाता धारक की मृत्यु के बाद उनके नामित परिजन को दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। इण्डियन बैंक (पूर्व इलाहाबाद बैंक) की गुलाबबाग शाखा के शाखा प्रबंधक सौरव पाठक ने मृतका के नामित पति राजेश ऋषि के खाते में दो लाख रुपये की बीमा राशि हस्तांतरित की। शाखा प्रबंधक सौरव पाठक ने बताया कि भोगा करियात पंचायत के भोगा करियात मुसहरी निवासी मीरा देवी का बैंक की गुलाबबाग शाखा में बचत खाता था। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। अगस्त 2025 में उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलने के बाद बैंक ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना के तहत उनके पति एवं नामित लाभार्थी राजेश ऋषि के खाते में दो लाख रुपये की बीमा राशि उपलब्ध करा दी...