चम्पावत, जुलाई 15 -- नवनीत राणा, पाटी। ग्रामीण बैंक देवीधुरा ने जोगाबसान निवासी पुष्पा देवी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिया। बैंक ने उन्हें दो लाख रुपये का चेक दिया। शाखा प्रबंधक त्रिलोचन भट्ट ने बताया कि किसी की मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को योजना का लाभ दिया जाता है। यहां मनीष कुमार और सागर सिंह भंडारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...