बीमा पॉलिसी रिफंड के नाम पर ठगने वाले गिरोह के दो सदस्य दबोचे
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। बीमा पॉलिसी का रिफंड दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बीमा कंपनी के कर्मचारी और एजेंट बनकर लोगों को कॉल करते थे। इसके बाद पॉलिसी का रिफंड कराने के लिए टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क जमा कराने का झांसा देकर रकम ट्रांसफर करा लेते थे। अब तक की जांच में आरोपियों द्वारा तीन राज्यों में करीब 25 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का खुलासा हुआ है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि गुलधर निवासी रमेश कुमार शर्मा के साथ बीमा पॉलिसी का रिफंड कराने के नाम पर कुल 11 लाख रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और बैंक खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.