मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से साइबर ठगों ने 69 लाख 49 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने बीमा पॉलिसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर कराए। अपनी पूरे जीवन की कमाई गंवाने के बाद से परेशान रिटायर्ड रेलवेकर्मी के बेटे की शिकायत पर रविवार रात साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। थाना मझोला के काशीराम नगर निवासी आकाश विक्रम सिंह ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता राममूर्ति यादव(68 वर्ष) रेलवे से रिटायर्ड हैं। उनके व्हाट्सऐप पर अलग-अलग नंबरों से चैटिंग कर और मैसेज भेजकर आशीष द्विवेदी, रिया चटर्जी, निशा जैन, दीपक, काव्या, विवेक मेहता आदि नाम के लोगों ने संपर्क किया। कॉल करने वालों ने रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी राममूर्ति यादव को बीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.