शाहजहांपुर, मार्च 26 -- तिलहर। बीमा पॉलिसी के नाम पर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर ऑनलाइन लाखों रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मौजमपुर मोहल्ला के प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने एक कंपनी से अपना बीमा कराया था। आरोप है कि 21 फरवरी को उसी कंपनी का कर्मचारी बात कर एक व्यक्ति का फोन आया और उसने उसके बीमा की सभी जानकारी दी। प्रमोद ने बताया कि बीमा की जानकारी देने के बाद उसने फर्जी रूप से ऑनलाइन 36000 रुपए डलवा लिए और इसके बाद 27 फरवरी को 98 हजार रुपए डलवा लिए। उसने बताया कि जब उसे शक हुआ तो उसने कंपनी मे जाकर जांच पड़ताल की जिसमें कोई भी रुपए उसकी पॉलिसी में जमा होना नहीं पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...