संभल, फरवरी 18 -- बीमा क्लेम से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि मृतक की मेडिकल रिपोर्ट और उपचार संबंधी अभिलेखों में हेरफेर कर बीमा धनराशि प्राप्त करने का प्रयास किया गया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि जिला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव आखेपुर निवासी शिकायतकर्ता दीपक कुमार सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी सुमन ने 10 नवंबर 2023 को अपने पति की मृत्यु के बाद बीमा क्लेम प्रस्तुत किया। शिकायत के अनुसार बीमा दस्तावेजों में मृत्यु का कारण अचानक सीने में दर्द बताया गया, जबकि जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक लंबे समय से पुरानी बीमारी से ग्रसित था और मृत्यु उसी के कारण हुई। आरोप है कि वास्तविक तथ्यों को छिपाकर फर्जी कागजातों के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.