पीलीभीत, अप्रैल 8 -- बरखेड़ा। बीमा बंद करने के नाम पर एक व्यापारी से 23504 रुपये की ठगी कर ली। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरखेड़ा के वार्ड नंबर नौ निवासी किराना व्यापारी रईस अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2023 में उन्होंने रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस से एक पॉलिसी कराई थी। 30 हजार की पहली किस्त जमा करने के बाद आर्थिक कारणों से अन्य किस्तों को जमा नहीं कर सके। इसी वजह से पॉलिसी बंद हो गई। मंगलवार को एक नए नंबर से फोन आया जिसने खुद को बीमा कंपनी का बताते हुए बीना नाम बताया। महिला ने कहा कि कुछ रूपये जमा करने से उनकी पुरानी पॉलिसी फिर से शुरू हो जाएगी। इसके बाद उसने एक मोबाइल नंबर देते हुआ कंपनी का अधिकारी राहुल बताकर संपर्क करने को कहा। आरोप है की उक्त व्यक्ति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.