नई दिल्ली, जून 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पश्चिम जिला साइबर थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसी नवीनीकरण के नाम पर बुजुर्गों को ठगने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों सुनील कुमार रावत, राहुल, सोनू और शिवम उर्फ मोनू के कब्जे से दो लाख रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन, फर्जी बीमा दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड सुनील बताया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि साइबर थाना पुलिस को वरिष्ठ नागरिक के साथ ठगी की शिकायत मिली थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उन्हें अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी बीमा पॉलिसी का चार लाख रुपये का प्रीमियम बकाया है। अगर इसे जल्द जमा नहीं कराया गया, तो पॉलिसी पर मिलने वाले सभी फायदे खत्म हो जाएंगे और पॉलिसी रद्द हो जाएगी। आरोपियों ...