बीमा के आठ लाख गबन का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, जून 7 -- सरोजनी नगर, संवाददाता। सरोजनीनगर पुलिस ने बीमा कंपनी के आठ लाख रुपए की वित्तीय हेराफेरी के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।कृष्णा नगर एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मेसर्स स्टार यूनियन दाई इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. के संदीप सिंह ने पिछले साल मई में सरोजनीनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा लिखाया था। शिकायतकर्ता ने कंपनी की लखनऊ शाखा में एसोसिएट पद पर कार्यरत मूल रूप से उन्नाव भगवंत नगर निवासी शुभांशु सिंह पर बंथरा और गौरीबाजार की की शाखा से संबंधित बीमा पॉलिसी की गलत बिक्री कर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- बीमा कराने के नाम पर आईआईटी कर्मी से दस लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज सरोजनी नगर इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि गदनखेड़ा बाईपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.