बीमा की राशि हड़पने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा
फिरोजाबाद, मार्च 24 -- एक युवक ने एलआईसी में बीमा धारक के फर्जी कागजात बनाकर बीमा की धनराशि अपने खाते में डलवा ली। जांच में मामला आने पर आरोपी को विभागीय नोटिस दिया लेकिन आरोपी ने धनराशि वापस नहीं लौटाई। एलआईसी के मैनेजर ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। पंकज खंडेलवाल मैनेजर एलआईसी शाखा शिकोहाबाद ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि एलआईसी में पॉलिसी धारक सुरेशचन्द्र पुत्र ताले सिंह निवासी नगला जाट जसराना की बीमा पॉलिसी थी। जिसकी परिपक्वता 28 जुलाई 2022 थी। बीमा निगम की जांच में सामने आया कि पॉलिसी धारक सुरेश चन्द्र की मृत्यु 3 दिसंबर 2020 को हो चुकी थी। पॉलिसी परिपक्वता के समय धीरज यादव पुत्र रामव्रज सिंह निवासी ग्राम रूधऊ घाघऊ ने मूल पॉलिसी के फर्जी दस्तावेज तैयार करके अपने खाते में दावा की धनराशि 52632 रुपये स्थानान्तरित करा ली।आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.