हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 7 -- यूपी में बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में 15 सितंबर को हुए मुकेश हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मुकेश की हत्या अवैध संबंधों के चलते उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी और साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। ग्राम उदयपुर के पास 15 सितंबर को मुकेश पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम सतोहा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में पूनम द्वारा अपने प्रेमी भटपुरा थाना अहमदगढ़ निवासी करवेंद्र व उसके साथी के साथ मिलकर मुकेश की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। डिबाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 15 सितंबर को उदयपुर के पास मुकेश का शव गांव के बाहर कीचड़ में मिला था। यह भी पढ़ें- आगरा से लापता छात्रा का शव इटावा म...