बस्ती, मई 16 -- बस्ती। साइबर जालसाजों ने बीमा का पैसा दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख साठ हजार रुपये की ठगी कर ली। खाते से पैसा कटने के बाद पीड़िता को इसकी जानकारी हो सकी। इसकी सूचना साइबर सेल के साथ ही परसरामपुर थाने पर दी। थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय ने बताया कि अज्ञात साइबर जालसाज के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर व बैंक डिटेल के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।परसरामपुर थानाक्षेत्र के कोहरायें निवासी बहरैची वर्मा ने थाने पर शिकायती पत्र दिया है। उनके अनुसार बीते 25 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बीमा कम्पनी से संबंधित व्यक्ति बताया। साथ ही उनके बीमा से संबंधित सही जानकारी साझा की। जिसके चलते उन्हें विश्वास हो गया है, यह व्यक्ति सही है। इसके बा...