बरेली, फरवरी 20 -- बरेली। बीमा कर्मी संघ का 15वां अधिवेशन स्टेडियम रोड स्थित एक होटल में 22 फरवरी को आयोजित होगा। जिसमें बरेली डिविजन में कार्यरत शाखाओं के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इसके लिये प्रयास जारी है। बीमा कर्मी संघ की महामंत्री गीता ने बताया कि हाल ही में 12 फरवरी की हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भागीदारी की थी। अब इन मुद्दों को लेकर आगे चर्चा होगी। जिसमें बीमा में सौ फीसदी विदेशी निवेश का विरोध,बीमा में नई भर्ती की मांग और भविष्य में आने वाले आईपीओ का विरोध शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.