बीमा कर्मी बनकर साइबर अपराधी ने ठग लिया 3.80 लाख
बस्ती, मई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। साइबर जालसाजों ने बीमा कम्पनी का कर्मी व अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से चार बार में करीब 3.80 लाख रुपये का फ्राड कर लिया। जालसाजों ने नई लाइफ इन्श्योरेंस पॉलिसी खोलने के नाम पर फोन किया। साथ ही पुरानी पॉलिसी के बारे में साटिक जानकारी देने पर पीड़ित को लगा कि फोन एसबीआई लाइफ बीमा से ही किया गया है। खातों से चार बार में करीब 3.80 लाख रुपये जमा करने के बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर फ्राड हुआ है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साबइर सेल समेत पुलिस से की। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
घटना का विवरण पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पांडेय बाजार निवासी राघवेन्द्र शरण त्रिपाठी पुत्र स्व. आरएस त्रिपाठी ने तहरीर देक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.