लखनऊ, दिसम्बर 16 -- जनरल इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को हजरतगंज स्थित ओरिएंटल इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय और अलीगंज स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अगस्त 2022 से लंबित वेतन वृद्धि को तुरंत लागू करने की मांग की। उन्होंने बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई किए जाने के सरकारी प्रस्ताव का विरोध किया। एसोसिएशन ने फैमिली पेंशन को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने, एनपीएस योगदान 10 प्रतिशत से 14 प्रतिशत करने तथा चारों सरकारी बीमा कंपनियों के विलय की मांग भी उठाई। कर्मचारियों ने तत्काल पर्याप्त भर्ती शुरू करने पर भी जोर दिया ताकि काम का बोझ कम हो सके। यूनाइटेड इंडिया कार्यालय में जीएस सिंह, संजीव शर्मा, राकेश मिश्रा, नित्य शुक्ला, और ओरिएंटल इंश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.