अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने कई किसानों की गेहूं की फसल उजाड़ दी थी। इसके बाद से किसानों ने बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल करना शुरु किया। लेकिन कॉल नहीं लगा। इधर, शनिवार को ईद के चलते कार्यालय बंद रहे। दो दिन परेशान होने के बाद रविवार की शाम को किसानों की शिकायत दर्ज हो सकी। इस समय किसानों की गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी है। कुछ कि फसल पकने में अभी समय है। इसके अलावा कई किसानों की आलू खोदाई भी बाकि रह गई है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बूंदे गिरीं तो किसान की फसल भी गिर गई। धनीपुर, गोंडा क्षेत्र में किसानों की फसल में नुकसान हुआ है। धनीपुर के किसान संतोष कुमार ने बताया कि बारिश के बाद से ही बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर शिकायत के लिए मिलाया लेकिन नहीं मिला। इसके बाद लगातार प्रयास करते र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.