महोबा, दिसम्बर 18 -- महोबा, संवाददाता। जिले में फसल बीमा के नाम पर हुए घोटाला को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लगभग साढे तीन माह से पुलिस से दूर बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक सहित चार नटवरलालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फसल बीमा घोटाला में जिले भर में 26नटवरलालों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है जिसमें से अब तक 23 पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है। बीमा कंपनी के द्वारा पांच हजार पॉलिसियों को रद्द करने के बाद फसल बीमा घोटाला में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में चरखारी पुलिस ने बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी निवासी जालौन सहित अरविंद्र यादव निवासी कोटरा, श्यामलाल निवासी रोशनपुरा,बृजगोपाल निवासी छितरवारा महोबकंठ, को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक निख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.