बीमा कंपनी का एजेंट बनकर 10 लाख ठगे
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बखरिया (लोहता) निवासी बीमा धारक से साइबर ठगों ने 10.14 लाख रुपये की ठगी कर ली। लैप्स हो चुके मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को अपडेट कराने, बोनस दिलाने और रिफंड कराने का झांसा देकर ठगी की गई। ठगों ने बीमा कंपनी का एजेंट बनकर फोन किया था। प्रकरण में साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। हेमंत मौर्य ने पुलिस को बताया कि उनका बैंक बचत खाता हरहुआ स्थित एक्सिस बैंक की वाजिदपुर शाखा में है। उनकी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की एक पॉलिसी लैप्स हो चुकी थी। इसी बीच अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया। पॉलिसी को दोबारा अपडेट कराने, बोनस दिलाने और रिफंड की रकम वापस कराने का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद पॉलिसी से संबंधित प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.