देहरादून, अगस्त 5 -- राजपुर रोड स्थित एक जीवन बीमा कंपनी में कार्यरत महिला से छेड़छाड़, पीछा करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में रायपुर थाना पुलिस ने एक दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने पहले पीड़िता के घर में घुसकर छेड़छाड़ की, फिर अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला के परिजनों और बॉस को तस्वीरें भेजकर उसे बदनाम करने की कोशिश की। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी। कहा कि उसकी कंपनी में काम करने वाला अमरदीप सिंह पिछले कुछ समय से उसका पीछा कर रहा था। आरोप है कि एक दिन नशे की हालत में वह पीड़िता के घर घुस गया और अश्लील हरकतें की। परेशान होकर महिला ने अप्रैल 2026 में मयूर विहार चौकी में शिकायत दी थी। तब आरोपी और उसकी पत्नी सोनम ने चौकी में लिखित माफीनामा देकर भविष्य में परेशान न करने का वादा किया था। इसके...