बीमार हो रहे पुलिसकर्मी, सबसे अधिक पेट के मरीज
अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ़। जिले के थानों व विभिन्न शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मी भीषण गर्मी में बीमार पड़ रहे हैं। पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में इन दिनों रोजाना 35-40 पुलिसकर्मी आते हैं, जिनमें सबसे अधिक 15-20 पुलिसकर्मी पेट दर्द से पीड़ित होते हैं। इसके बाद उल्टी-दस्त से पुलिसकर्मी परेशान हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह बताते हैं सामान्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या बढ़ी है। सामान्य दिनों में बीपी-शुगर आदि के मरीज अधिक आते हैं। लेकिन, अब पेट दर्द, उल्टी दस्त से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ी है। पुलिसकर्मियों को सलाह है कि अच्छा खानपान रखें। धूप में ड्यूटी के दौरान सिर को ढंककर रखें। यह भी पढ़ें- गर्मी का प्रकोप: अस्पताल में बढ़ गए उल्टी-दस्त के मरीज पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.