बरेली, अप्रैल 23 -- भोजीपुरा। भोजीपुरा के कस्बा धौंराटांडा के वार्ड चार निवासी शफीक अहमद ने पुत्री आसमां का निकाह नौ वर्ष पूर्व शेरगढ़ के गांव बंजरिया जागीर निवासी इकरार के साथ किया था। इस दौरान आसमां बीमारी से ग्रस्त हो गई। आरोप है,पति ने उपचार कराने की बजाय आसमां को बच्चों सहित घर से निकाल दिया। आसमां ने पुलिस को बताया कि वह दो माह से मायके में रहकर उपचार करा रही है। पति न तो उसे बुलाने आया और न खर्चा दे रहा है। पुलिस ने आसमां की तहरीर पर पति इकरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.