जयपुर, जुलाई 3 -- पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जयपुर के EHCC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। जानकारी के मुताबिक उनकी आज एंजियोप्लास्टी की जाएगी। उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साझा की। अशोक गहलोत शुक्रवार को जयपुर स्थित EHCC अस्पताल पहुंचे और जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। गहलोत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अमेरिका से आए डॉक्टर समीन शर्मा की देखरेख में धनखड़ का इलाज चल रहा है और उनकी आज एंजियोप्लास्टी की जाएगी। गहलोत ने अपने पोस्ट में लिखा, "EHCC अस्पताल, जयपुर में पूर्व उ...