आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के निजी अस्पातल में भर्ती बीमार सिपाही की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। वे गाजीपुर जनपद के निवासी थे। उन्नाव जनपद में उनकी तैनाती थी। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मचा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गाजीपुर जनपद के सादियाबाद थाना क्षेत्र के बसेवा गांव निवासी 43 वर्षीय आनंद कुमार वनबासी वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इस समय उनकी ड्यूटी उन्नाव जनपद में यातायात पुलिस में थी। करीब दो माह से बीमार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- ड्यूटी से आते ही होमगार्ड को आया हार्ट अटैक, मौत लीबर में संक्रमण होने के कारण परिजनों ने उन्हें शहर के नरौली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान शनिवार की सुबह...