गोरखपुर, जून 11 -- गुलरिहा। गुलरिहा क्षेत्र के जैनपुर टोला मोहम्मद बरवा में एक बीमार व्यक्ति की लाखों रुपये की जमीन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच राजस्व अभिलेखों में आठ बार उसके जमीन का बैनामा कराया गया। बैनामे की रकम केवल 20 से 50 हजार ही दिखाई गई। पीड़िता के अनुसार, उसके पति व परिवार को उतनी रकम भी नहीं दी गई। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जैनुल आब्दीन उर्फ जैनपुर टोला मोहम्मद बरवा निवासिनी गोल्डी देवी का आरोप है कि उनके पति अरुण निषाद वर्ष 2012 से मानसिक रुप से बीमार हैं। तहरीर के अनुसार, रामभवन, सर्वेश गुप्ता, शांति देवी, रेशमा देवी , बोदामा देवी ने बीमारी का फायदा उठाकर वर्ष 2022 से 2026 के बीच जमीन की कम कीमत दर्शाते हुए कई बार बैनामा करा लिया। पीड़िता...