रुद्रपुर, जून 11 -- किच्छा, संवाददाता। जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ग्राम प्रतापपुर कॉलोनी में एक बीमार वृद्ध महिला को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। जिला अस्पताल में चिकित्साधीक्षक ने महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज शुरू किया। गुरुवार को पूर्व विधायक शुक्ला ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान पर निकले थे। इस दौरान वह प्रतापपुर कॉलोनी में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान वहां रहने वाली 70 वर्षीय रामवती पत्नी श्रीकृष्ण कुमार ने उन्हें अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बारे में बताया। रामवती ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से चलने-फिरने में असमर्थ हैं और गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई। उनके बेटे मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे और घर में केवल उनके बुजुर्ग पति मौजूद थे, जिसके कारण उन्हें अस्...