बीमार लेखपाल की बिगड़ी हालत, मौत
बांदा, अगस्त 13 -- बांदा। सदर तहसील में तैनात आगरा के लेखपाल की बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी अनीता ने बताया कि उनके 57 वर्षीय पति प्रदीप कुमार की गुरुवार सुबह सात बजे मौत हो गई। प्रदीप बांदा सदर तहसील में लेखपाल पद पर तैनात थे। वह स्टेशन रोड स्थित जैन धर्मशाला में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। पत्नी ने बताया कि बुधवार को धर्मशाला के मैनेजर ने फोन कर बताया कि पति की तबीयत खराब है। इस पर अनीता ने फोन से वीडियो कॉल की तो उनकी तबीयत काफी खराब थी, उनको खून की उल्टियां हो रही थीं। वह आगरा से ट्रेन से गुरुवार सुबह पांच बजे यहां पहुंची। उन्होंने पति प्रदीप को जिला अस्पताल में दिखाया, यहां से डॉक्टरों ने उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.