बीमार रेप पीड़िता की अस्पताल में मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- पैरालिसिस अटैक से जूझ रही एक 45 वर्षीय रेप पीड़िता की मंगलवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। नीमगांव पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पीड़िता के साथ 22 जुलाई की रात रेप की घटना हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर विशेष समुदाय के आरोपी को जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में बंद है। 23 जुलाई को हैदराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय एक महिला ने नीमगांव थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके साथ रेप की घटना हुई है। घटना को एक दूसरे समुदाय के यासीन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के 26 दिन बाद बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और अगले ही दिन उसे गिरफ्तार कर लिया। नीमगांव पुलिस ने आरोपी यासीन को जेल भेज दिया। तभी से वह जिला जेल में बंद है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.